भाजपाइयों ने पाकिस्तान का पुतला जलाकर आक्रोश जताया
सहारनपुर। जम्मू-कश्मीर में सैनिकों पर हुए हमले के विरोध में भाजपाइयों ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर विरोध जताया। केंद्र सरकार से पाकिस्तान पर हमला करने की मांग की है।
मंगलवार को हसनपुर तिराहे पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सुनील पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला फूंका। सुनील पंवार ने कहा कि केंद्र सरकार को आतंकियों और पाकिस्तान पर हमला कर सैनिकों की शहादत का बदला लेना चाहिए। आतंकियों को शरण देने वालों पर भी कठोर कार्रवाई की जाए। इस दौरान मनोज ठाकुर, विकास पंवार, मनोज, रविंद्र पाल, नरेंद्र कश्यप, अनिल गिरी, राजकुमार, संजय गर्ग, नरेश रावत, अरूण, राजू सिंह मौजूद रहे।
वहीं, मोहल्ला गोविंदनगर में हिंदू युवा सेना की बैठक में पाकिस्तान की कायराना हरकत की निंदा की गई। दो मिनट का मौन रखकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। पदाधिकारियों ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने और पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की। इस दौरान वीना धीमान, विमल, सुमित सैनी, हर्षित गोयल, रेखा धींगड़ा, अर्चित अग्रवाल, गगन अग्रवाल, विवेक धीमान, अनुज शर्मा, महंत, टिंकू सैनी, सागर कश्यप, अमन तोमर, विकास, आयशा मौजूद रहे।
पाक के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका
सहारनपुर। मोहल्ला हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर युवाओं ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंककर विरोध जताया। युवाओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। विवेक कौशिक और राहुल झांब ने कहा कि केंद्र सरकार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे। तभी देशवासियों का आक्रोश शांत होगा। सैनिकों की शहादत व्यर्थ नहीं जानी चाहिए। देश के लिए एक-एक युवा अपने जीवन की कुर्बानी देने को तैयार है। इस दौरान कार्तिक खुराना, आशु अरोड़ा, अमित सेठी, दीपक अरोड़ा, वरुण बत्रा, राहुल तोमर, सन्नी दीक्षित, गौरव सुमित्रा, नमन गुंबर, राहुल, कन्हैया मौजूद रहे।