फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का 1127 करोड़ रुपये दबाए बैठी हैं मंडल की शुगर मिलें

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों का 1127 करोड़ रुपये दबाए बैठी हैं मंडल की शुगर मिलें
विज्ञापन

सहारनपुर। शासन, प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद सहारनपुर मंडल की 17 शुगर मिलों पर करीब 1127 करोड़ रुपये बकाया गन्ना मूल्य हो गया है। इसके अलावा गत सीजन का करीब 141 करोड़ रुपये अभी भी बकाया है। इसके चलते किसानों में रोष व्याप्त है।
शासन प्रशासन के तमाम प्रयास किसानों को समय से गन्ना मूल्य दिलवा पाने में नाकाफी साबित हो रहे हैं। गन्ना खरीद अधिनियम के तहत मिल में गन्ना सप्लाई करने के 14 दिनों के अंदर गन्ना मूल्य किसानों को दिए जाने का प्रावधान है। इसके बाद भुगतान करने पर बकाया गन्ना मूल्य पर ब्याज देने का नियम भी है। इसका मकसद किसानों को समय से गन्ना मूल्य भुगतान कराने का है। मंडल की 17 शुगर मिलों पर इस सीजन का बकाया गन्ना मूल्य लगातार बढ़ रहा है। इस समय यह बढ़कर करीब 1127 करोड़ हो गया है। इसके साथ ही पिछले सीजन का भी 141 करोड़ रुपये से अधिक गन्ना मूल्य बकाया है। भाकियू के महानगर अध्यक्ष चौधरी मुकेश तोमर और जिला महामंत्री अशोक कुमार का कहना है कि समय से गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। जिससे किसानों में काफी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---- वर्जन ----
बकाया गन्ना मूल्य का जल्द भुगतान कराने के लिए शुगर मिलों पर दबाव बनाया हुआ है। मिलों को भुगतान करने में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। शुगर मिलें चीनी बेचकर भुगतान कर रही हैं। उम्मीद है कि शीघ्र ही बकाया गन्ना मूल्य भुगतान हो जाएगा। -- डॉक्टर दिनेश्वर मिश्र, उप गन्ना आयुक्त।
------------------
--मंडल में बकाया गन्ना मूल्य एक नजर में--
जनपद----------------------- बकाया लाख में
सहारनपुर-------------------- 319.20 करोड़ रुपये
मुजफ्फरनगर--------------- 477.01 करोड़ रुपये
शामली----------------------- 331.06 करोड़ रुपये
-------------
गन्ना विभाग के 19 जनवरी के आंकड़ों के मुताबिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें