संगीतमयी हनुमान चालीसा का पाठ कराया
सहारनपुर। नववर्ष में राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ सिद्धपीठ प्राचीन श्री बालाजी मंदिर में संगीतमयी हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके पश्चात 250 लोगों को कंबल वितरित किए गए।
मोहल्ला चौंताला स्थित मंदिर में श्री बालाजी अध्यात्मिक सत्संग मंडल साधक परिवार के तत्वावधान में मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम मंदिर अधिष्ठाता पंडित वासुदेव निर्मोही ने श्री बालाजी महाराज को चोला अर्पित कर दीप जलाकर किए। उन्होंने कहा कि बालाजी महाराज की कृपा से हर समस्या दूर हो जाती है। श्री हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करने से मनुष्य की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और सुखी जीवन प्राप्त होता है। बालाजी महाराज हर कष्ट को दूर कर देते हैं। भक्त को सच्चे मन से बालाजी महाराज की आराधना करनी चाहिए। इसके पश्चात 250 लोगों को कंबल वितरित कर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान मुकेश चौरसिया, पवन गोयल, विनय जिंदल, मान सिंह जैन, अशोक गुप्ता, सतीश सिंघल, राजा सेठ, संजीव गुप्ता, गोपाल वर्मा, प्रवीन अरोड़ा, सौरभ गर्ग, संजय कर्णवाल, अनिल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अरूण कुमार, राकेश मोहन शर्मा, सुरेंद्र मोहन शर्मा मौजूद रहे।