फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबॉल के उद्घाटन मैच में सहारनपुर जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दो दिवसीय अखिल भारतीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता मंगलवार से डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई। प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही टीमों के बीच खूब जोरआजमाइश हुई। बालकों में पहला मैच सहारनपुर तथा बालिकाओं में पहला मैच अल्फा क्लब ने जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला उप क्रीड़ा अधिकारी काशीनरेश यादव, अब्दुल अहद, नितेश कुमार, लाल धर्मेंद्र प्रताप ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में बालकों की 18 और बालिकाओं की आठ टीम प्रतिभाग कर रही हैं। उद्घाटन मैच सहारनपुर और सरसावा के बीच हुआ, जिसमें सहारनपुर की टीम विजयी रही। दूसरे मैच में बागपत की टीम ने मुजफ्फरनगर को हराया। बालिका वर्ग में पहला मैच अल्फा क्लब सहारनपुर और आशा मॉडर्न स्कूल के बीच हुआ, जिसमें अल्फा क्लब की टीम विजयी रही। दूसरे मैच में मेरठ ने सहारनपुर को पराजित किया। प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें