फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव वर्ष: हुड़दंग किया तो नहीं छोड़ेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नव वर्ष के जश्न पर सड़कों पर हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस नहीं छोड़ेगी। इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा का प्लान तैयार कर लिया है। सोमवार को यानी आज शाम से ही महानगर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। इसके साथ ही हर आधा किलोमीटर पर बैरीकेडिंग लगाई जाएगी।
विज्ञापन

खासकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी। हर वर्ष नव वर्ष का आगाज होते ही रात के 12 बजते ही बड़ी संख्या में युवा घंटाघर पर एकत्र होकर जश्न मनाने के साथ हुड़दंग करते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो जाती है। इससे दिल्ली-यमुनोत्री व अंबाला-देहरादून हाइवे पर जाम लग जाता है। इस बार पुलिस घंटाघर पर युवकों को एकत्र नहीं होने देगी। इसके लिए पुलिस ने प्लान तैयार कर लिया है, जिसके तहत सोमवार की शाम पांच बजे से सड़कों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात की जाएगी। सड़कों पर हर आधा किलोमीटर पर बैरीकेडिंग लगाई जाएगी। ताकि युवा तेज रफ्तार से बाइक न दौड़ा सकें। घंटाघर पर दो सीओ, चार थाना प्रभारी, आठ उपनिरीक्षकों के अलावा कांस्टेबल और पीएसी के जवाब तैनात रहेंगे। इसके अलावा यातायात पुलिस निगरानी करेगी। ट्रिपल राइडिंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा होटलों और रेस्टोरेंट के आसपास भी पुलिस मुस्तैद रहेगी। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था प्लान तैयार कर लिया गया है। सड़कों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें