फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचले की हरकतों से छात्रा हुई परेशान, कारवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। देवबंद रोड स्थित एक कालोनी निवासी एक महिला ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री नगर के एक कालेज में कक्षा 11 की छात्रा है। वह साइकिल से कालेज में पढ़ने जाती है। आरोप है कि पिछले तीन दिन से एक मनचला युवक छात्रा को बाइक पर आकर परेशान कर रहा है। शनिवार की सुबह जब छात्रा कॉलेज जा रही थी तो संजय चौक पर बाइक सवार युवक ने छेड़छाड़ करते हुए छात्रा की साइकिल में टक्कर मारते हुए उसे गिरा दिया। इसके बाद भी मनचला उसका पीछा करते हुए कालेज तक जा पहुंचा। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि छात्रा द्वारा जब कालेज के अध्यापकों को इस संबंध में मनचले की शिकायत की तो उन्होंने उसे पकड़ लिया। लेकिन मनचले ने अपनी दबंगता दिखाते हुए अध्यापकों को धमकी दी और फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। उधर, थानाध्यक्ष यशपाल धामा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। एंटी रोमियो स्क्वाड को एक्टिव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें