फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंबर को मुजफ्फरनगर और सैनी को बुलंदशहर की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा हाईकमान ने सहारनपुर के पूर्व नगर विधायक राजीव गुंबर को मुजफ्फरनगर और प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी को बुलंदशहर का प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन

अब तक हापुड़ के जिला प्रभारी रहे पूर्व विधायक राजीव गुंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने बुधवार को ही मुजफ्फरनगर का प्रभारी नियुक्त किया। नगर निकाय चुनाव के दौरान भी राजीव गुंबर मुजफ्फरनगर के प्रभारी रहे थे। कुछ दिन पूर्व ही राजीव गुंबर को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ पश्चिम क्षेत्र का संयोजक बनाया गया था। इनके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी को बुलंदशहर का प्रभारी बनाया गया है।

सूचना विभाग में कार्यरत अशोक हुए सेवानिवृत्त
सहारनपुर। सूचना विभाग में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत अशोक कुमार बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। दुर्गापुरी स्थित सूचना विभाग कार्यालय पर आयोजित विदाई समारोह में
विज्ञापन

अशोक कुमार को शॉल ओढ़ाकर व उपहार देकर सम्मानित किया गया। सहायक सूचना निदेशक सुधीर कुमार ने कहा कि अशोक कुमार एक कर्मठ व ईमानदार कर्मचारी रहे। समस्त स्टाफ ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नगमा, रघुवीर, ब्रिजेश भट्ट, संजय यादव,
विज्ञापन

नरेंद्र यादव, रमेश यादव, आरिफ अंसारी, जोन सिंह नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें