फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेदों के अनुसार जीवन जीने का आह्वान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
वेदों के अनुसार जीवन जीने का आह्वान किया
विज्ञापन

अंबेहटा (सहारनपुर)। लूंढ़ा गांव में चल रहे आर्य समाज के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का बुधवार रात समापन हो गया। विद्वानों ने सामाजिक कुरीतियां दूर करने और वेदानुसार जीवन जीने की सलाह दी।
बिजनौर से पधारे आचार्य देववृत्त ने कहा कि सत्य की ओर अग्रसर होकर ही मनुष्य अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकता है। सत्य और असत्य की जानकारी हमें वेदों से प्राप्त हो सकती है। इसलिए वेदों का पठन पाठन बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज व्रत के नाम पर आडंबर फैलाया जा रहा है। लोगों ने भूखा रहने को व्रत की संज्ञा दे दी जबकि वास्तविकता इससे परे है। बताया कि व्रत का मतलब संकल्प से है और जिस व्यक्ति के जीवन मे कोई संकल्प नहीं है, उसका जीवन पशुओं के समान है। गुरु को लेकर फैली भ्रांति को दूर करते हुए आचार्य देववृत्त ने बताया कि माता पिता के अलावा असत्य को छुड़ाने वाला गुरू है परंतु आज गुरू के नाम पर समाज मे आडंबर फैलाया जा रहा है जो हिंदू समाज को बाटने की साजिश है। होसंगाबाद मध्यप्रदेश से पधारे पंडित योगेंद्र याज्ञिक ने कहा कि आज का युवा संस्कारों से दूर होता जा रहा है। पाश्चात्य संस्कृति हावी हो रही है। इसलिए बच्चों को श्रेष्ठ संस्कार देने जरूरी हैं तभी समाज सशक्त हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ से आए भजनोपदेशक पंडित उपेंद्र आर्य, बिजनौर से आए कुलदीप विद्यार्थी, अंगद सिंह और सुखपाल देहरी ने भजनों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन पद्म सिंह लूंढा़ ने किया। कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन राजपाल सिंह जुड्डा, किसान सेवा सहकारी समिति अंबेहटा के सभापति अनूप सिंह लूंढा, सुशील कम्हेडा, बिजेद्र सैनी, ओममुनी, राजकुमार, रविंद्र उमाही, ओमपाल, जबर सिंह, डा. हरि सिंह आर्य, बाबूराम, वीरेंद्र धीमान, ललित आर्य, मांगेराम, कविता देवी, प्रेमलता, सुरेशो, लीला, निर्मला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें