सहारनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के कोर्ट रोड पर दूसरे समुदाय के दो युवकों के साथ युवती को घूमते देख हिंदू संगठन के कुछ युवकों ने आरोपी दोनों युवकों को पकड़ लिया। दोनों युवकों की धुनाई कर कोर्ट रोड स्थित पार्श्वनाथ प्लाजा चौकी पर सौंप दिया। काफी देर तक चौकी पर हंगामा हुआ।
कोर्ट रोड पर रविवार की देर शाम पार्श्वनाथ प्लाजा के निकट नगर कोतवाली क्षेत्र के दो मोहल्लों की दो छात्राएं दूसरे समुदाय के दो लड़कों के साथ पार्श्वनाथ प्लाजा के निकट घूम रहीं थीं। जैसे ही हिंदू संगठन के लोगों को पता चला, उन्होंने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया और धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। काफी देर तक पुलिस चौकी पर लोगों की भीड़ जमा रही और हंगामा होता रहा। बाद में दोनों को कोतवाली भेज दिया।