फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे मेंस यूनियन का त्रिवार्षिक सम्मेलन आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नारदर्न रेलवे मेंस यूनियन की लोको रनिंग एवं मैकेनिकल मेन शाखा का त्रिवार्षिक अधिवेशन किया गया। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में आयोजित त्रिवार्षिक अधिवेशन में मंडल मंत्री सीएस वाजवा ने कहा कि रेल कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली के लिए मेंस यूनियन लगातार संघर्ष कर रही है। इसके लिए हर तरह से प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक रनिंग स्टाफ के भत्तों का निर्धारण नहीं किया गया है। जिसके लिए रेलवे बोर्ड के अधिकारियों से लगातार संपर्क किया हुआ है। प्रशासन के उपेक्षापूर्ण रवैये के कारण रेल कर्मचारियों पर कार्य का बोझ दिन पग्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जबकि सेफ्टी कैटेगरी में बहुत से पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

अधिवेशन में लोको रनिंग एंड मैकेनिकल मेन शाखा के चुनाव भी कराए गए। णिजसमें फूल सिंह को शाखा अध्यक्ष, परमजीत सिंह को शाखा सचिव तथा राजकुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किश्या गया। अधिवेशन की अध्यक्षता इंद्रजीत अनेजा ने की। अधिवेशन में सुधीर कुमार, दुष्यंत कुमार, राकेश शर्मा, मुन्नालाल, पंकज कुमार, कुलदीप कुमार, मीना कुमारी, शमशेर जफर, रामदयाल, विनोद कुमार, दिलिप कुमार, अवधराज मौर्या, सुखविंद्र , महेंद्र, कंवरपाल, शहीद खान, महेंद्र नरुला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें