गोगा म्हाड़ी मेले की तैयारी शुरू
बेहट। दयालपुर गांव के पास देवता मंदिर परिसर में स्थित श्री जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर लगने वाले एक दिवसीय मेले के आयोजन को लेकर मंदिर कमेटी की बैठक हुई। इसमें मेले की तैयारियों को लेकर कमेटी पदाधिकारियों ने चर्चा की। इस बार मेला 14 सितंबर को लगेगा। कमेटी के सदस्य संतराम सैनी एवं डॉ महेंद्र सिंह के अनुसार 13 सितंबर की रात में मंदिर में श्री जाहरवीर गोगा का गुणगान किया जाएगा। इसमें बाहर से आने वाले कलाकार झांकियों के साथ अपनी प्रस्तुतियां देंगे। अगले दिन 14 सितंबर की सुबह छह बजे हवन पूजन होगा। उसके बाद सात बजे दयालपुर से गोगा जी की छड़ियां म्हाड़ी के लिए प्रस्थान करेंगी। आठ बजे छड़ी पूजन के साथ मेले का शुभारंभ होगा। इसके उपरांत मेला परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। ग्राम प्रधान दीपक सैनी, सुशील सैनी, सुखपाल, नरेंद्र, प्रमोद, छोटूराम, सुरेंद्र सैनी, बबलू कुमार, करम सिंह, चुहड़ सिंह, रामपाल सिंह, भरत लाल कश्यप, सुरेश रहे।