फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निकासी, सीसी रोड के लिए रखे जाएंगे करोड़ों के प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
जल निकासी, सीसी रोड के लिए रखे जाएंगे करोड़ों के प्रस्ताव
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम बोर्ड की बैठक बुधवार को महापौर कार्यालय में होगी। इस बैठक में जल निकासी, सीसी रोड, नालों सहित अन्य निर्माण कार्यों पर करोड़ों की लागत वाले प्रस्ताव रखे जाएंगे। इसके साथ ही विभिन्न वार्डों में प्रस्तावित कार्यों पर सभासदों के साथ मंथन किया जाएगा।
बुधवार को होने वाली कार्यकारिणी समिति की बैठक में मुख्य रूप से कुल सात प्रस्ताव रखे जाने हैं। इनमें प्रस्ताव संख्या 79 से प्रस्ताव संख्या 85 तक शामिल हैं। प्रस्ताव संख्या 79 छोटी पोकलेन मशीन और प्रस्ताव संख्या 80 सीवर संबंधी कार्यों से जुड़े हैं। प्रस्ताव 81 में करीब 38 लाख रुपये के निर्माण कार्य शामिल हैं। प्रस्ताव संख्या 82 पूर्व में ध्वस्त की कई चौकी सराय के पुनर्निर्माण से जुड़ा है। प्रस्ताव 83 नौ करोड़ 37 लाख 74 हजार 465 रुपये की लागत के जल निकासी कार्यों से जुड़ा हैं। प्रस्ताव 84 में वार्ड संख्या 48 में सीसी रोड का निर्माण, प्रस्ताव संख्या 85 में वार्ड संख्या 50 में सड़क और नाले का निर्माण प्रस्तावित है। कार्यकारिणी समिति के सदस्यों को बैठक के लिए बुलावा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
महापौर से की अतिक्रमण हटाने की मांग
सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष जयवीर राणा के नेतृत्व में महापौर संजीव वालिया से मिला। उन्होंने पुल खुमरान से बेहट बस अड्डे तक अतिक्रमण हटवाने, बेहट अड्डे पर पेट्रोल पंप के पास डिवाइडर बनवाने, भगवती कालोनी में जलभराव की समस्या दूर कराने, माहीपुरा तिराहे पर सार्वजनिक शौचालय बनवाने की मांग की। शहर की अन्य समस्याओं को भी महापौर के समक्ष रखकर निस्तारण की मांग की। मिलने वालों में अनिल त्यागी, जौली प्रजापति, अमित, आदित्य, प्रदीप, कमर आलम, शाहरुख, राकेश, एमएम गोयल, दिव्य लोक त्यागी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें