फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक टकराने के बाद दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। बुलेट मोटरसाइकिल सवार युवक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विरोध करने पर दूसरे पक्ष ने उनके घर में घुसकर पत्थरबाजी और गाली गलौज की। पीड़ित ने थाना गागलहेड़ी में तहरीर दी है। उधर दूसरे पक्ष ने भी बिना वजह मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए गागलहेड़ी थाने के गांव नन्हेड़ा बेद बेगमपुर निवासी सोनित पुत्र तेल्लूराम ने बताया कि बुधवार की दोपहर एक बजे अपनी पत्नी को लेकर घर जा रहा था। तभी गांव के पास बुलेट सवार युवक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दोनों गिरकर चोटिल हो गए। थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके घर पर धावा बोलकर पथराव कर दिया और मारपीट की। दूसरे पक्ष के अरबाज ने भी थाने में तहरीर देकर बिना वजह मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें