संगठित और शिक्षित होने का आहृवान
सहारनपुर। अति दलित हिताय सामाजिक संस्था ने 11 वें स्थापना दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाज के लोगों को सम्मानित किया गया। पदाधिकारियों ने संगठित और शिक्षित होने का आह्वान किया।
गांधी पार्क स्थित रोटरी भवन में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद राघव लखनपाल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, संगठन अध्यक्ष संजय ढींगरा ने किया। संजय ढींगरा ने कहा कि समाज के हितों के लिए संघर्ष करते हुए संगठन ने 11 वर्षों में कई उपलब्धियां हासिल की है। सेवा के उद्देश्य से सिलाई केंद्र सहित कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। समाज के कमजोर वर्ग को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है। सांसद ने संगठन के कार्यों को सराहा और कहा कि अति दलित संस्था ने आरक्षण की जो मांग उठाई है, उसे सरकार तक पहुंचाएंगे। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार अति दलित समाज को सम्मान और अधिकार देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदीप सिंह, राजपाल सोदाई, फूल सिंह, गोपाल घावरी, सतीश आदिवाल, सुल्तान सिंह, राकेश कुमार चंद्रा, श्रवण कुमार, नीरज कल्याण, जंगबहादुर, चेतन, ब्रजमोहन, जल सिंह मौजूद रहे।