फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान में बढ़ा तना छेदक कीट का प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन
धान में बढ़ा तना छेदक कीट का प्रकोप
विज्ञापन

सहारनपुर। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते धान की फसल पर तना छेदक कीट का प्रकोप दिखाई दे रहा है। इस कीट के प्रभावित पौधे की गोभ सूख जाती है। उसे बाहर निकालने पर काफी बदबू भी आती है। समय से उपचार नहीं होने पर उत्पादन प्रभावित हो जाता है। इसके अलावा कई स्थानों पर पत्ती लपेटक कीट का प्रकोप भी दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

धान की फसल पर कई जगह तना छेदक यानी स्टेम बोरर का प्रकोप बढ़ रहा है। यह कीट धान के पौधे के तने को अपनी चपेट में ले लेता है। इससे प्रभावित पौधे की गोभ सूख जाती है। जो खींचने पर आसानी से बाहर निकल जाती है और इससे काफी बदबू भी आती है। इसके अलावा कई स्थानों पर धान पर पत्ती लपेटक का प्रकोप दिखाई दे रहा है। यह कीट धान के ऊपरी चोटी वाले हिस्से को लपेट देता है। जो पत्तियों के हरे भाग को खुरचकर खा जाता है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी और फसल सुरक्षा विभाग के प्रोफेसर डॉ आईके कुशवाहा ने बताया कि तना छेदक के प्रकोप से निजात पाने के लिए खेत में पांच ट्राईकोग्रामा कार्ड प्रति हेक्टेयर की दर से लगाना चाहिए। यदि प्रकोप अधिक हो तो कारटेप हाइड्रो क्लोराइड दानेदार को 10 किलो प्रति एकड़ की दर से खेत में डालना चाहिए। यह दोनों कीटों की रोकथाम में प्रभावी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें