फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेट कोरिडोर के लिए लकड़ी का पुल और कोर्ट रोड पुल के बीच तोड़े जाएंगे 25 से अधिक भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे फ्रेट कोरिडोर के निर्माण के लिए सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर लकड़ी के पुल और कोर्ट रोड पुल के बीच स्थित करीब 25 भवनों को तोड़ा जाएगा, इनमें रेलवे इंस्टीट्यूट, डीजल पंप समेत कई कर्मचारियों के आवास भी शामिल हैं।
विज्ञापन

फ्रेट कोरिडोर का कार्य पिलखनी में तेजी से चल रहा है। अब सहारनपुर के देवबंद रेलवे स्टेशन के पास भी निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। इसके साथ ही अब सहारनपुर में भी कार्य शुरू किए जाने की तैयारी की जा रही है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार किसी भी दिन कार्य शुरू कराया जा सकता है। इससे पूर्व ही रेलवे स्टेशन के निकट लकड़ी के पुल एवं कचहरी पुल के बीच स्थित लगभग 25 भवनों को तोड़ा जाएगा। इन भवनों को चिह्नित कर लिया गया है, जिसमें रेलवे इंस्टीट्यूट का काफी हिस्सा जाएगा। इसके अलावा रेलवे का डीजल पंप एवं कर्मचारियों के कुछ आवास भी फ्रेट कोरिडोर के लिए चिह्नित भूमि पर आ रहे हैं, उनको भी तोड़ा जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों एवं अन्य भवनों को खाली करने के लिए सूचना भी दे दी गई है।
खाली कराए जाएंगे भवन
वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह का कहना है कि फ्रेट कोरिडोर के लिए लगभग 25 इमारतें चिह्नित की गई हैं। सहारनपुर में कार्य शुरू होने से पहले ही इन्हें खाली करा लिया जाएगा। कार्य किसी भी दिन शुरू हो सकता है। इसके लिए सभी को पहले ही सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें