फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में कुर्बानी की सूचना पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
खुले में कुर्बानी की सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन

लखनौती (सहारनपुर)। गंगोह कोतवाली के गांव लखनौती निवासी किसी व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर खुले में कुर्बानी दिए जाने और कुर्बानी के पशुओं का खून नालियों में बहने की सूचना दी। इस पर पुलिस में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ लखनौती के मेन बाजार पहुंचे। सूचना पर एसडीएम युगराज सिंह और सीओ राजेंद्र सिंह थापा भी मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान मामला झूठा मिला। इस पर पुलिस ने फोन करने वाले युवक को जमकर हड़काया और आगे से ऐसी गलती न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। सीओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि झूठी सूचना दी गई थी। क्षेत्र में बकरा ईद का पर्व शांति से संपन्न हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें