फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर, बम-बम से गूंजने लगा सहारनपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर की सड़कों पर हर-हर, बम-बम के जयघोष गूंजने लगा है। कांवड़ लेकर शिवभक्त लौटने शुरू हो गए। हरिद्वार से दूरदराज के कांवड़िए सहारनपुर से होकर गुजरने लगे हैं। अंबाला और देहरादून हाइवे भगवा रंग में रंगने लगा है।
विज्ञापन

सहारनपुर के रास्ते पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के कांवड़िए हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटते हैं। सावन शुरू होने के साथ ही दूर दराज के शिवभक्तों ने हरिद्वार से कांवड़ उठानी शुरू कर दीं। रविवार को कांवड़िए सहारनपुर से होकर गुजरने लगे। अंबाला हाइवे पर शाहजहांपुर चेक पोस्ट से लेकर देहरादून हाइवे पर काली नदी पुल तक का मार्ग भगवा रंग में रंगने लगा है। भगवान शंकर के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। आने वाले दिनों में कांवड़ियों की संख्या बढ़ेगी। पुलिस-प्रशासन के मुताबिक पिछले वर्ष दस लाख शिवभक्त सहारनपुर के रास्ते कांवड़ लेकर लौटे थे। इस बार भी इतने ही कांवड़ियों के आने की उम्मीद है।

शिवालयों में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
सहारनपुर। श्रावण मास का पहला सोमवार आज है। महानगर के प्रमुख श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, तहसील शिव मंदिर, श्री शिव शक्ति मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री हरि मंदिर, नारायणपुरी मंदिर में जलाभिषेक करने को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेेंगे। पहले सोमवार को लेकर मंदिरों तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


कांवड़ मार्ग पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला
सहारनपुर। लगातार हुई बारिश से कांवड़ मार्ग खस्ताहाल हो गया। देहरादून हाइवे स्थित काली नदी पुल से लेकर अंबाला हाइवे पर शाहजहांपुर चेक पोस्ट तक सड़कों में जगह-जगह गड्ढे हैं। प्रशासन ने गड्ढों के भरने के लिए कार्य शुरू नहीं कराया, जिससे कांवड़ियों को दिक्कत झेलनी पड़ेगी। प्रशासन ने व्यवस्था दुरुस्त करने का दावा किया था, लेकिन अब बरसात से हुए गड्ढों को भरने के लिए नए सिरे से कार्य योजना तैयार करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें