फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ ने दस सूत्रीय मांगो को लेकर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर संघ के पदाधिकारियों और सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार भटनागर मुख्य अतिथि रहे। मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का वेतन मद अनुदान संख्या-83 व 14 को समाप्त कर एक किया जाए। नीरज कुमार भटनागर ने कहा कि राज्य कर्मचारियों की तरह ग्राम पंचायत के सफाई कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाए। योगेंद्र कुमार, राजकुमार, जगदीश कुमार, सुनील कुमार ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की नियमावली तत्काल बनवाई जाए। विनोद कुमार और प्रताप सैनी ने कहा कि सरकारी कर्मचारी की तरह मासिक बिल पर भुगतान किया जाए। इसके पश्चात डीएम को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की। संदीप बहोत्रा, मनभूषण, सत्यपाल, पद्म सिंह, किरण चंद कश्यप, सतेंद्र कुमार, धड़क सिंह, रामफल, अमित कुमार, मुकेश कुमार, प्रदीप कुमार, अमरनाथ पाल, रवि कुमार, दलमीर, जसवीर, पवन कुमार, सोहन लाल, ललित कुमार, दीपक कुमार, नरेश कुमार, रमेश कुमार, बीर सिंह, मुकुट बिहारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें