फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लबकरी मामले में सीएम पोर्टल पर की गई देवबंद पुलिस की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। लबकरी गांव में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट किए जाने और उसके बाद दबिश के नाम पर प्रधान के घर में तोड़फोड़ किए जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। बुधवार को प्रधान आकिल ने प्रेस वार्ता कर पुलिस पर दबिश के नाम पर घर में घुसकर तोड़फोड़ और महिलाओं के साथ मारपीट करने, सवा लाख रुपये की नगदी व लाखों रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवर उठाकर ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सोमवार को बिजली चोरी के मामले में समन लेकर लबकरी गांव पहुंचे कोतवाली के सिपाही सुरेंद्र व भूपेंद्र के साथ मारपीट की गई थी। इस मामले में पुलिस ने प्रधान आकिल के भाई परवेज समेत सादान, कादिर और आजू उर्फ आस मोहम्मद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए रात्रि में ही गिरफ्तारी के लिए प्रधान आकिल के घर दबिश दी थी। बुधवार को आकिल ने प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया कि समन लेकर आए पुलिसकर्मी उसके भाई परवेज से एक हजार रुपये की मांग कर रहे थे। षडयंत्र के तहत मारपीट का आरोप लगाया गया है। प्रधान का आरोप है कि पुलिस ने दबिश के नाम पर घर में घुसकर वहां रखा तीन बहूओं का कीमती सामान तोड़ दिया। इतना ही नहीं पुलिसकर्मी न सिर्फ घर के एक एक कमरे में घुसे और उनमें रखी सवा लाख रुपये की नगदी, लाखों रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवर उठाकर ले गए। बल्कि उन्होंने घर की दीवारों पर लगे कुरआन की आयतें लिखे कलेंडर और पोस्टर भी फाड़ दिए। जब महिलाओं ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी की गई। प्रधान आकिल ने सीएम पोर्टल पर शिकायत डालकर मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। वार्ता दौरान इनाम, फरमान, कलीम, नदीम, सफदर और फैसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें