फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने दिया सर्वसमाज को सम्मान : आरएस कुशवाहा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने कहा है कि कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दें। सर्वसमाज के लोग आपसी भाईचारा बनाकर, एकजुट होकर बसपा प्रत्याशी को समर्थन दें।
विज्ञापन

मंगलवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय भाईचारा समीक्षा बैठक के दूसरे दिन आरएस कुशवाहा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बसपा ने हमेशा सर्वसमाज को सम्मान दिया है। उन्होंने सर्वसमाज के लोगों एवं पिछड़े समाज के लोगों से एकजुट होकर आपस में भाईचारा बनाकर बसपा प्रत्याशी को मजबूत करें। लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं। अध्यक्षता करते हुए सुरेश कुमार ने कहा कि बसपा जो कहती है, वह करके दिखाती है। हाजी फजलू रहमान ने कहा कि सर्वसमाज के लोग एकजुट होकर बसपा को मजबूत करें और मायावती को प्रधानमंत्री बनाएं। पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू ने कहा कि बसपा ने सर्वसमाज को जोड़ने का काम किया है। चौधरी महीपाल सिंह माजरा ने कहा कि बसपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। इस मौके पर जोन कोर्डिनेटर नरेश गौतम, जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, प्रवीन खटाना, विनोद पंवार, रईस मलिक, योगेश कुमार, दयाराम, चरण सिंह, प्रताप सिंह, नरेश कुमार, श्यामवीर, प्रवीन कुमार, राजकुमार सैनी, जनेश्वर प्रसाद, विजयपाल सिंह, आशीर्वाद आर्य, राजू माजरा, शेर सिंह, सोमपाल सिंह गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें