फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कर्मियों ने की दिल्ली में होने वाले धरने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कर्मियों ने की दिल्ली में होने वाले धरने की तैयारी
विज्ञापन

सहारनपुर। आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की बैठक में जिलाध्यक्ष खुर्रत ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पांच सितंबर को दिल्ली में धरना प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने कहा कि संगठन मानदेय बढ़ाने, प्रमोशन, कर्मचारियों के स्थाईकरण आदि मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्षरत है।
विज्ञापन

रविवार को रेलवे रोड स्थित सीटू कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि विभिन्न मांगों के पूरा नहीं होने के विरोध में पांच सितंबर को दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में जिले से आंगनबाड़ी कर्मचारी भागेदारी करेंगी। जिला महामंत्री रजनी राणा ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारियों के साथ सरकार द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। कहा कि मानदेय कम होने के चलते उनके सामने परिवार का पालन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कम से कम 18000 रुपये प्रतिमाह मानदेय करने की मांग की। इस दौरान तिलकराज भाटिया, सत्यवती, करुणा धवन, शर्मिला, रेखा, नीलम, सुषमा भटनागर, आसमां, उमा टांक, सुनीता बिष्ट, गुलशन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें