सहारनपुर। पुरानी पेंशन बहाली और वेतन विसंगतियों को दूर करने सहित अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने प्रदर्शन कर एसडीएम सदर संगीता को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि शासन कर्मचारियों की मांग पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहा है।
बृहस्पतिवार को उप जिलाधिकारी सदर को सौंपे ज्ञापन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। कहा कि कर्मचारी पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, वेतन विसंगतियों को दूर करने, केंद्र के समान मकान किराया सहित अन्य भत्तों में वृद्धि करने, फील्ड कर्मचारियों को मोटर साइकिल भत्ता देने आदि की मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। उन्होंने कहा कि परिषद के प्रतिनिधिमंडल के को आश्वासन के छह माह बाद भी कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए कोई भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। इसे लेकर कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। अध्यक्ष सीपी सिंह, नेत्रपाल सिंह, एमपी सिंह, संजीव कुमार, सुंदरलाल, शमीम अहमद, विनोद कुमार, संजीव अग्निहोत्री, देशपाल सिंह, सत्यपाल शास्त्री, सत्यपाल सिंह, अरविंद कुमार शर्मा, अशोक कुमार, राजेश कुमार, अमित त्यागी, दीपक कुमार, अमित कुमार, सुशील चंद, प्रमेश कुमार, केके सैनी, मीनाक्षी श्रीवास्तव, तनु राजपूत, आदि ने विचार रखे। रविंद्र कुमार, डॉ. सुधीर कुमार, सरदार सिंह, सुरेशचंद, आरपी कांबोज, शकील अहमद, वीरेंद्र मलिक, अशोक मलिक आदि रहे।