फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवें दिन भी जारी रहा लेखपालों का धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे लेखपालों का धरना प्रदर्शन मंगलवार को आठवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि मांगों को पूरी कर शासनादेश जारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को हकीकत नगर धरनास्थल पर चल रहे धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व द्वारा किए गए निर्णय के क्रम में जिले के लेखपाल सामूहिक रूप से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रांतीय कार्यकारिणी ने तय किया है कि आठ सूत्रीय मांगों को पूरा कर शासनादेश जारी करने तक आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि लेखपाल संविधान में दिए गए अधिकार के तहत बेहद अनुशासित तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामकिशन और संचालन जिला मंत्री राजेश कश्यप ने किया। इस दौरान अजय प्रताप कांबोज, रणसिंह पोसवाल, जनक सिंह, पाल सिंह सैनी, शेषराज तोमर, यज्ञपाल, सत्यपाल, बिजेंद्र सिंह, इसम सिंह, उत्तम त्यागी, अनीता तोमर, रामकुमार, शेेर सिंह, अनिल पंवार, मुकेश त्यागी, यशपाल सिंह, राजेश चौहान, निर्मल गुप्ता, कुमार पाराशर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें