फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस दिन के लिए बंद हो गया रेलवे स्टेशन पर लकड़ी का पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीस दिन के लिए बंद हो गया रेलवे स्टेशन पर लकड़ी का पुल
विज्ञापन

सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर जर्जर हो चुके लकड़ी के पुल के निर्माण की अभी उम्मीद नजर नहीं आ रही है। जिसके चलते अभी सिर्फ मरम्मत का ही कार्य ही शुरू कराया जा रहा है। जिसको लेकर बीस दिन तक इस पुल पर आवागमन को बंद कर दिया गया है। इससे रेलवे स्टेशन से खलासी लाइन क्षेत्र की ओर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर एक ओर से दूसरी ओर जाने के लिए बने एकमात्र लकड़ी के पुल की हालत जर्जर हो चुकी है। वर्षों पूर्व इसकी मियाद भी पूरी हो चुकी है। जिसके चलते किसी भी दिन हादसे की आशंका बनी हुई है। इसके निर्माण का प्रस्ताव रेलवे को भेजा जा चुका है। लेकिन अभी तक इस पुल के पुनर्निर्माण की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। जिसके चलते फिलहाल इसकी मरम्मत का कार्य शुरू कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार से इस पुल की मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा। जिसके चलते दस जुलाई से 30 जुलाई तक इस पुल को बंद कर दिया गया है। बीस दिन तक इस पुल से लोगों का आवागमन नहीं हो सकेगा। पुल के बंद हो जाने से रेलवे स्टेशन के एक ओर से दूसरी ओर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। लोगों को काफी लंबा चक्कर काटकर दूसरी ओर जाना पड़ेगा। अब लोगों को कचहरी पुल अथवा शारदा नगर पुल से होकर दूसरी ओर आना पड़ेेगा।
विज्ञापन

-- रेलवे ट्रैक पर लोगों की रोकथाम को किया जाएगा प्रयास
स्टेशन अधीक्षक एसपी सिंह का कहना है कि पुल पर आवागमन बंद होने से लोग रेलवे ट्रैक से होकर पार करने का प्रयास भी कर सकते हैं। ऐसे में रेलवे पुलिस के द्वारा ट्रैक पर निगरानी रखी जाएगी।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें