सहारनपुर। सहारनपुर महोत्सव में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने विभिन्न प्रस्तुति देकर दर्शकों को शहीदों के बलिदान को याद दिलाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ देवबंद विधायक ब्रिजेश सिंह, एडीएम ई विनोद कुमार, एसडीएम डीपी सिंह, शहीद-ए-आजम भगत सिंह के भतीजे किरण जीत सिंह, भाजपा नेत्री अल्पना तलवार और विजयकांत चौहान ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात राष्ट्रगान का गाया गया। हुकमचंद राज ने मेरा रंग दे बसंती चोला गीत पर प्रस्तुति देकर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव पर अंग्रेजों द्वारा किए जा रहे अत्याचार को दर्शाया। फांसी के मार्मिक दृश्य को देखकर दर्शकों ने खड़े होकर इंकलाब जिंदाबाद, वंदेमातरम और भारत माता की जयकारों के साथ कलाकारों में जोश भर दिया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजेश आर्य और प्रज्ञा छाबड़ा ने मार्शल आर्ट के प्रदर्शन से दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसमें सुभाष खेड़ा, ज्योति, भूरा सिंह प्रजापति, शीतल बिश्नोई, विराटपुरी, राधेश्याम, विवेक, प्रताप सिंह, प्रमोद चौधरी मौजूद रहे।