फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी बंगाल से पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पश्चिमी बंगाल के न्यू अलीपुर द्वार में 21 से 23 जून तक आयोजित चौथी साउथ एशियन जोमासर प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण सहित नौ पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। लौटने पर डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आरएसओ ने खिलाड़ियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

जोमासर एसोसिएशन के सचिव पंकज कुमार ने बताया प्रतियोगिता में सहारनपुर से 10 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण और दो कांस्य पदक हासिल किए। सब जूनियर वर्ग 35 से 38 किलोग्राम भार वर्ग में रुद्राक्ष वर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। जूनियर वर्ग के 43 से 46 किलोग्राम भार में कुलदीप और 66 से 70 किलोग्राम भार में राघव वर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल किए। सीनियर वर्ग के 54 से 58 किलोग्राम भार में संकेत ने कांस्य पदक जीता। जूनियर वर्ग बालिकाओं के 37 से 39 किलोग्राम भार में अंजली ने कांस्य, सीनियर वर्ग के 68 से 75 किलोग्राम भार में रुपल ने स्वर्ण, सीनियर वर्ग के अंडर-45 में सुधा ने स्वर्ण तथा 49 से 52 भार वर्ग में सुमन ने स्वर्ण पदक जीता। लौटने पर सभी खिलाड़ी डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। यहां आरएसओ प्रेम कुमार ने खिलाड़ियों का स्वागत किया और बधाई दी। इस मौके पर जितेंद्र सिंह पुंडीर, सुधीर कपलैरा, प्रदीप कश्यप, पंकज सक्सेना, लाल धर्मेंद्र प्रताप, आदेश कुमार, बसंत उपाध्याय, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें