सहारनपुर। मंडलायुक्त चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि निर्माण कार्यों में मानक के अनुरूप कार्य न होने पर कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों को समयबद्ध तरीकों से पूरा किया जाये। परियोजना में देरी होने पर अतिरिक्त धनराशि विभागों को आवंटित नहीं की जाएगी।
कमिश्नर त्रिपाठी ने शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार में 50 लाख रुपये से अधिक के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। त्रिपाठी ने बताया कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय के निर्माण का धनराशि में से 20 लाख रुपये आवंटित हो चुके हैं। इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। राजकीय मेडिकल कालेज सहारनपुर हस्तांतरित नहीं किया जा सका। उन्होंने प्रधानाचार्य के साथ बैठक कर भवन हस्तांतरित करने के लिए निर्देश दिए जाएं। उन्होंने कहा कि राजकीय इंटर कालेज बन्हेड़ा खास में 50 प्रतिशत पैसा मिला। जिससे कार्य को पूरा कराया जा रहा है। बैठक में बताया गया राजकीय इंटर कालेज नन्हेड़ी के लिए शासन से धनराशि नहीं मिल पाई है। सेतु निगम के अभियंता ने बताया कि दो पुलों का निर्माण कराया जा रहा है। जिन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करा लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर में राजकीय पालीटेक्निक का निर्माण 30 दिसम्बर में 8 करोड़ मिला है। इस कार्य को को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराएं। शामली बाइपास का पैसा हस्तांतरित हो चुका है। खुमरान पुल का पेयजल परियोजना का काम चल रहा है, जो शीघ्र ही पूरा हो जायेगा। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त उमेश कुमार त्यागी, लोक निर्माण, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम, सेतु निगम, नगर निगम सहित कार्यदायी निर्माण संस्थाओं के प्रतिनिधि व अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।