सहारनपुर। कोरी समाज का अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनवाने की मांग को लेकर हिन्दू एकता युवा समिति ने जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि एससी का प्रमाणपत्र नहीं बनने के कारण कोरी समाज के हजारों युवाओं भविष्य खराब हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनके एससी के प्रमाण पत्र नहीं बने तो कोरी समाज वेस्ट यूपी से पलायन करेगा।
शुक्रवार को जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में हिन्दू एकता युवा समिति ने आरोप लगाया कि 22 मई 2018 को डीएम कार्यालय के पत्र संख्या 2883, आरए-2 में सभी तहसीलदारों को जनपद में कोरी जाति के अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद तहसीलदार सदर इस आदेश को नहीं मान रहीं हैं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं होने से कोरी समाज के हजारों युवाओं के भविष्य खराब हो रहा है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र जारी नहीं किए गए तो कोरी समाज वेस्ट यूपी से पलायन करने को मजबूर होगी। अध्यक्ष शिवकुमार कोरी, प्रवीण कुमार, प्रेमचंद कोरी, वेदपाल कोरी, लाल सिंह, लालचंद कोरी आदि रहे।