फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में अफसरों ने किया योगाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस लाइन में हुए योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में कमिश्नर, डीआईजी, डीएम और एसएसपी समेत अनेक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बाद अधिकारियों ने प्रत्येक व्यक्ति को योग से जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन

कमिश्नर चंद्र प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि भारत में प्राचीन समय से ही योग को अपनाया जा रहा है। योग विधा का धीरे-धीरे विस्तार हो रहा है। प्रत्येक व्यक्ति को योग अपनाकर रोगों से मुक्ति पानी चाहिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों के लिए भी योग को बेहद जरूरी बताया कहा कि पुलिसकर्मी दिन रात ड्यूटी करते हैं। कई बार उन्हें मानसिक तनाव से गुजरना पड़ता है। ऐसे लोगों के लिए योग बेहद लाभकारी है। योग कार्यक्रम में डीआईजी शरद सचान, डीएम आलोक कुमार पांडेय, एसएसपी बबलू कुमार, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे। योगाचार्य अनिता ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी प्रतिभागियों को योग के बारे में विस्तार से जानकारी दी और योग करने के गुरू बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें