फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर को पांच जून तक के लिए किया गया रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कई माह से कैंसिल चल रही सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर का संचालन शुरू करने का समय एक बार फिर बढ़ा दिया गया है। अब 5 जून के बाद इस पैसेंजर का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

लखनऊ रेलवे रूट पर पहले ही दो ट्रेनों को लाइनों पर चल रहे निर्माण के कारण दो जून तक कैंसिल किया गया है। जिस कारण यात्रियों की भीड़ अन्य ट्रेनों में अधिक हो गई है। कई माह से निरस्त चल रही सहारनपुर- लखनऊ पैसेंजर को 28 मई तक रद्द किया गया था। 29 मई से इसका संचालन शुरू होना था। लेकिन रेलवे ने इसके संचालन का समय एक बार फिर बढ़ा दिया है। अब रेलवे ने इसको 5 जून तक रद्द कर दिया है। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह ने बताया कि लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर को 5 जून तक कैंसिल किया गया है। पांच जून के बाद इसका संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें