फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने गमछे से फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने गमछे से फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

सहारनपुर। कुतुबशेर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर में एक निर्माणाधीन मकान में पुताई का काम करने वाले युवक ने अपने गमछे से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
देहात कोतवाली के ग्राम दाबकी निवासी मोहम्मद अहमद (18 वर्ष) पुत्र सलीम मकानों में पेंट करने का काम करता था। परिजनों के मुताबिक सोमवार को सुबह वह घर से कुतुबशेर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुभाषनगर में निर्माणाधीन मकान में काम करने के लिए गया था। पुलिस के अनुसार सुबह लगभग दस बजे जब पीओपी का काम करने वाला मिस्त्री अपना काम करने के लिए निर्माणाधीन कमरे में पहुंचा तो मोहम्मद अहमद को फंदे पर लटके देख चीख निकल गई। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए थे। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों ने बताया कि सुबह किसी बात को लेकर मोहम्मद अहमद परेशान था। जिसके बाद वह काम पर आने को घर से चला आया था। पुलिस का कहना है कि संभावना है कि गृह कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने यह कदम उठाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो शव बरामद
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में एक वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जबकि गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज के निकट भी एक अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में लिए हैं। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के भाऊपुर में करीब 60 वर्षीय एक महिला अचेत पड़ी मिली। पुलिस ने सुबह करीब पौने 9 बजे उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान कुछ देर बाद ही महिला दम तोड़ गई। महिला की शनाख्त नहीं हो सकी है। इसके अलावा स्टेडियम के निकट भी एक 50 वर्षीय व्यक्ति के बेसुध पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। पुलिस दोनों की शनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें