सहारनपुर। किला नवाबगंज निवासी अन्नू किन्नर ने ग्राम रसूलपुर पापडेकी निवासी एक व्यक्ति पर फर्जी किन्नर बनकर उसके क्षेत्र से बधाई मांगने और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
अन्नू किन्नर का आरोप है कि गागलहेड़ी एवं आसपास के देहात क्षेत्र का इलाका उसके पास है। इसके लिए उसने हाईकोर्ट से स्टे भी ले रखा है। लेकिन ग्राम रसूलपुर पापड़ेकी निवासी एक व्यक्ति उसे उसके क्षेत्र में घुसने से रोक रहा है। फर्जी किन्नर बनकर उसके क्षेत्र से बधाई मांग रहा है और तमंचा दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। यही नहीं बधाई मांगने पर उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है। इससे उसकी जान को खतरा बना हुआ है। इस मामले में उसने गागलहेड़ी थाना पर प्रार्थना-पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इस मामले में अन्नू किन्नर ने एसएसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।