फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी गर्ग बने मंडल के पहले शतायु पेंशन धारक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बीडीओ पद से रिटायर हुए एसपी गर्ग मंडल के पहले शतायु पेंशन धारक बन गए हैं। 40 वर्ष पहले जब वे सेवानिवृत्त हुए थे तब उनकी 3565 रुपये पेंशन तय हुई थी। जो अब बढ़कर 57748 रुपये हो गई है। जो उनकी प्रथम पेंशन की 16.19 गुणा अधिक बैठती है। पेंशन वृद्धि में उनकी आयु का बड़ा योगदान है।
विज्ञापन

मुख्य कोषाधिकारी स्वतंत्र कुमार गुप्ता ने बताया कि एसपी गर्ग 1976 में बीडीओ पद से रिटायर हुए थे। नियमानुसार सेवानिवृत्त कर्मचारी की पेंशन में 80 वर्ष की आयु होने पर 20 प्रतिशत, 85 वर्ष होने पर 10 प्रतिशत, 90 वर्ष होने पर 10 प्रतिशत और 95 वर्ष होने पर भी 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी होती है। अगर यदि कोई कर्मचारी 100 वर्ष की आयु पूरी कर लेता है तो उसकी पेंशन दुगनी हो जाती है। उन्होंने बताया कि एसपी गर्ग मंडल के इकलौते ऐसे पेंशनधारक है जिन्होंने सौ वर्ष की आयु पूरी की है। कोषागार के कर्मचारियों और अधिकारियों ने एसपी गर्ग की आयु सौ वर्ष होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए दुगनी पेंशन होने पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें