फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की हत्या कर शव रेलवे लाइन के निकट फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में टपरी रेलवे स्टेशन के पास जंगल में एक बुजुर्ग का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ मिला। शव के पास ही खून से सना हुआ पत्थर भी पड़ा हुआ था। लोगों ने पत्थरों से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या की आशंका जताई, जबकि पुलिस का मानना है कि चलती ट्रेन में मारपीट के बाद बुजुर्ग को फेंका गया है। अभी तक मृतक की शनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

टपरी रेलवे जंक्शन पर शामली की ओर जाने वाले रेलवे ट्रैक के पास जंगल में सुबह एक बुजुर्ग का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ मिला। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन उसकी शनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग साठ वर्ष है। पास ही पड़े खून से सने पत्थरों को देखकर लोगों ने आशंका जताई है कि चेहरे एवं सिर को पत्थरों से कुचलकर किसी ने बुजुर्ग की हत्या कर दी है।
इस मामले में देहात कोतवाली प्रभारी अमनदीप ने बताया कि शव रेलवे लाइन के पास पड़ा मिला है और शरीर पर पिटाई के भी निशान है। संभवत: रात में शामली की ओर जाने वाली ट्रेन में बुजुर्ग के साथ बदमाशों ने मारपीट एवं लूटपाट की हो तथा चलती ट्रेन से धक्का दे दिया हो, जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई हो। मृतक के पास से कोई ऐसी वस्तु बरामद नहीं हो सकी जिससे उसकी शिनाख्त हो पाती। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें