श्री श्याम वंदना महोत्सव पर भव्य निशान यात्रा निकाली
देवबंद (सहारनपुर)। श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में 19 मई से होने वाले पंचम श्री श्याम वंदना महोत्सव की कड़ी में शुक्रवार को नगर में भव्य निशान यात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालुओं ने उत्साह से भाग लिया।
श्री राधा वल्लभ मंदिर पर पूजन उपरांत भाजपा नगराध्यक्ष गजराज राणा ने नारियल तोड़कर निशान यात्रा का शुभारंभ किया। श्याम रथ के सारथी अधिवक्ता मनोज बंसल, प्रसाद वितरण जगदीश प्रसाद गुप्ता, चंवर सेवा मनीष भारती और पूजन शशिकांत शास्त्री द्वारा किया गया। निशान यात्रा श्री राधा वल्लभ मंदिर से प्रारंभ होकर हनुमान चौक, सराफा बाजार, मेन बाजार, अनाज मंडी, बस स्टेंड से होते हुए देवीकुंड पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालु श्याम बाबा के भजनों का गुणगान करते हुए चल रहे थे। निशान यात्रा में नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय सिंघल, राजीव गुप्ता, सचिन शर्मा, अमित गर्ग, आलोक गर्ग, अरविंद अग्रवाल, नितिन गर्ग, नरेश भटनागर, विशाल शर्मा, श्याम चौहान, अंकित चौहान, नीरज शर्मा, नरेश सिंह, मुदित गोयल आदि रहे। ब्यूरो