फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर पहुंच केंद्रीय राज्य मंत्री ने सुनी किसानों की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। बिड़वी शुगर मिल पर चल रहा किसानों का धरना बृहस्पतिवार को सातवें दिन भी जारी रहा। वहीं, क्रमिक भूख हड़ताल भी जारी रही। बुधवार की देर शाम केंद्रीय राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह ने किसानों के बीच पहुंच कर उनकी बात सुनी।
विज्ञापन

मिल में रिपेयरिंग कार्य शुरू कराने को लेकर धरना दे रहे किसानों के हौसले दिन प्रतिदिन मजबूत होते जा रहे हैं। किसान अपनी मांग पूरी होने तक धरना समाप्त करने के मूड में नहीं हैं। धरने के सातवें दिन शिवचरण सिंह व जोगेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार व मिल प्रशासन किसानों की अनदेखी करने का काम कर रहे हैं, जो बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण है। उन्होंने कहा कि किसान अपने कामकाज छोड़कर अपने हकों के लिए धरना दे रहे हैं, परंतु किसानों की सुनने वाला कोई नहीं है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि दो तीन दिन के भीतर रिपेयरिंग कार्य शुरू नहीं कराया जाता तो क्रमिक भूख हड़ताल को आमरण अनशन में तब्दील कर देंगे। वहीं दूसरी ओर बुधवार की देर शाम केंद्रीय राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह धरनारत किसानों के बीच पहुंचे तथा उनकी बात सुनी। मंत्री ने किसानों की मांग व समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराने का आश्वासन किसानों को दिया। क्रमिक अनशन पर तीसरे दिन चरण सिंह मुकेश, धर्मपाल सैनी व नाजिम आदि किसान बैठे। जबकि धरने पर बैठने वालों में चौधरी कृष्णकांत, प्रवीण बांदूखेडी, बिजेंद्र प्रधान, संजय प्रधान, सुदेश कुमार, लाखन सिंह, नितिन शर्मा, रमेश चौधरी, शादीराम, नीटू, अजय, सीटू, प्रमोद आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें