फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथित भारत बंद आज, इंटरनेट सेवाएं ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सामान्य वर्ग की तरफ से सोशल मीडिया पर मंगलवार को प्रस्तावित भारत बंद को लेकर तस्वीर साफ नहीं है। बंद के समर्थन में किसी संगठन के सामने न आने के बाद भी पुलिस और प्रशासन पूरी तैयारी का दावा कर रहा है। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के साथ अग्रिम आदेश तक मंडल के तीनों जिलों में इंटरनेट सेवाएं ठप रखने की बात कही गई है। बाकायदा जिलाधिकारी की तरफ से आदेश भी जारी हो गया है।
विज्ञापन

दलित संगठनों के दो अप्रैल के बंद की तर्ज पर सोशल मीडिया पर सामान्य वर्ग की तरफ से 10 अप्रैल को भारत बंद किए जाने का प्रचार चल रहा है। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने सहारनपुर की इंटरनेट सेवाएं सोमवार रात से ही बंद किए जाने के आदेश जारी कर दिए हैं। बीएसएनएल के अलावा आइडिया, वोडाफोन, एयरटेल, जियो, टाटा समेत सभी कंपनियों को बिना किसी सुनवाई के इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने के आदेश दिए गए हैं। भीम आर्मी द्वारा भूख हड़ताल के मुद्दे को दूसरे शहरों एवं राज्यों तक पहुंचाए जाने से रोकने के लिए भी नेट सेवाएं बंद किया जाना बताया जा रहा है। बताया गया है कि यह सेवाएं अगले आदेश तक बंद रहेंगी। खुफिया विभाग के इनपुट के बाद पुलिस एवं प्रशासन ने यह कदम उठाया है। 10 अप्रैल को सामान्य वर्ग के लोगों द्वारा भारत बंद की चर्चाएं भी सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाई जा रही हैं। असामाजिक तत्वों द्वारा इंटरनेट सेवाओं का प्रयोग सोशल मीडिया पर अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं को फैलाने के लिए किया जा रहा है। जिससे सहारनपुर में शांति भंग होने की आशंका बनी हुई है।
-------------
--। उल्लंघन करने वाले पर होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी पीके पांडेय ने कहा है कि इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने के आदेश जिले की परिस्थितियों को देखते हुए किए जा रहे हैं। इन आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति पर धारा 188 (निषेधाज्ञा का उल्लंघन) के तहत की जाएगी।
विज्ञापन

------------
--चुप्पी साधे है संगठन
सोशल मीडिया पर दो अप्रैल के बाद से ही सामान्य वर्ग के लोगों की तरफ से दस अप्रैल के बंद का प्रचार किया जा रहा है, लेकिन अभी कोई भी संगठन सामने नहीं आया है। सामान्य वर्ग के सभी संगठन कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं। क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष कुशलपाल सिंह का कहना है कि किसी एक संगठन नहीं सभी संगठनों ने मिलकर बंद का आह्वान किया था, लेकिन सहारनपुर में कोई खास जोर नहीं है। शायद ही यहां बंद हो सके।
-----------
--। पुलिस ने की व्यवस्था चाक-चौबंद
सहारनपुर। सोशल मीडिया पर सामान्य वर्ग के लोगों द्वारा किए गए भारत बंद के आह्वान को लेकर पुलिस ने भी कमर कस ली है। मंगलवार को पुलिस बल को सड़कों पर रहने के निर्देश दिए गए है। रात में ही प्रमुख चौराहों पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारियों की संयुक्त ड्यूटी लगा दी गई है। प्रत्येक कस्बे और शहर में लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस के साथ पीएसी की चार कंपनी एवं एक आरएएफ कंपनी को भी लगाया गया है। शहर के प्रत्येक चौराहे एवं रास्तों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
------------
भारत बंद का आह्वान सिर्फ सोशल मीडिया पर ही किया जा रहा है। इस बारे में सामान्य वर्ग के कई संगठनों से वार्ता की जा चुकी है। उन्होंने बंद में शामिल न होने का आश्वासन दिया है। एहतियात के तौर पर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए है।
--। बबलू कुमार, एसएसपी सहारनपुर
--
सोशल मीडिया पर बंद के प्रचार के मद्देनजर सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए है। अधिकारियों को शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। तीनों जिलों में इंटरनेट सेवाओं पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, मंडलायुक्त सहारनपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें