सहारनपुर। आबकारी विभाग द्वारा दूसरे चरण की नीलामी के बाद शराब की 59 दुकानों का आवंटन कर दिया गया, जबकि अभी 118 दुकानों का आवंटन शेष रह गया। इसके लिए तीसरे चरण में नीलामी की प्रक्रिया की जाएगी।
सोमवार को विकास भवन के सभागार में आबकारी विभाग द्वारा शराब की दुकानों की दूसरे चरण की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई। जिसमें 29 देशी शराब, 15 अंग्रेजी शराब तथा 13 बीयर की शराब की दुकानों का आवंटन कर दिया गया। जबकि प्रथम चरण में 197 दुकानों का आवंटन किया गया था। जिनमें 58 देशी शराब की दुकानें, 70 अंग्रेजी शराब की दुकानें एवं 66 बीयर शॉप के अलावा 3 मॉडल शॉप की नीलामी हो सकी थी। कुल 372 दुकानों में से अभी 112 देशी शराब की दुकानों, 5 अंग्रेजी शराब की दुकानों एवं 1 बीयर की दुकान की नीलामी शेष रह गई है। आबकारी विभाग के उपायुक्त राकेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि शीघ्र ही तीसरे चरण की नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उम्मीद है कि तीसरे चरण की प्रक्रिया में शेष सभी दुकानों का आवंटन हो सकेगा।