बेहट (सहारनपुर)। माजरी बरथा गांव में मंगलवार की रात एक परचून की दुकान में आग गई। आग लगने से दुकान में रखी 25 हजार की नगदी समेत करीब दो लाख रुपये की कीमत का सामान जल गया। पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि उसकी दुकान में किसी ने आग लगाई है। उसने अज्ञात में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव माजरी बरथा निवासी अजीत पुत्र बीर सिंह की गांव में ही परचून की दुकान है। रात अचानक दुकान में आग लग गई। सूचना पर पीड़ित दुकानदार ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। दुकान में रखी 25 हजार रुपये समेत करीब दो लाख रुपये की कीमत का परचून का सामान जल गया। पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि किसी ने पेट्रोल से कपड़े में आग लगाकर रोशनदान से दुकान में फेंका है, जिससे आग लगी है।