फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा को प्री-पेड पार्किंग में मिलेगी चार्जिंग की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर में ई-रिक्शा की भारी तादाद को देखते हुए नगर निगम ने स्मार्ट सिटी योजना में ई-रिक्शा के लिए विशेष प्लान तैयार किया है। ई-रिक्शा के लिए शहर में जगह-जगह प्री-पेड पार्किंग बनाई जाएगी, जिनमें सोलर पैनल से ई-रिक्शा को चार्जिंग करने की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना में पेन सिटी के तहत होने वाले कार्यों में ट्रांसपोर्टेशन एंड ट्रैफिक मैनेजमेंट प्रमुख बिंदु है। इस बिंदु के तहत शहर में स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम होगा। सभी प्रमुख चौराहों और तिराहों पर साइन बोर्ड लगाए जाएंगे, जिनपर आसपास के प्रमुख शहरों की लोकेशन और दूरी अंकित होगी। कुछ क्षेत्रों में अपर पाथ बनाए जाएंगे, जिससे लोगों को सड़क क्रॉस करने में परेशानी न हो। इसके अलावा अंडरपास भी बनाए जाएंगे। इनके लिए जगहों का चिह्नीकरण किया जा रहा है। पूर्व में अपरपाथ के लिए दीवानी कचहरी और कुतुबशेर चौराहे का चयन किया गया था, जबकि अंडरपास के लिए घंटाघर को चुना गया था। शहर के सभी चौराहों और तिराहों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। हालांकि यह सुविधा शहर में पहले से है, मगर अब भी अनेक चौराहों और तिराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाया जाना जरूरी है, जिससे शहर की गतिविधियों पर कंट्रोल रूम से नजर रखी जा सके। बिना रजिस्ट्रेशन के कोई ई-रिक्शा शहर में नहीं चल सकेगा। ई-रिक्शा के बीच सड़क में बैट्री लो होने की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम शहर में जगह-जगह ई-रिक्शा के लिए प्री-पेड पार्किंग स्थल बनाएगा, जिनपर चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। प्री-पेड का मतलब है कि ई-रिक्शा स्वामी को चार्जिंग के लिए पैसा चुुकाना होगा। पेट्रोल पंप की तरह।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें