फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में 108 एंबुलेंस क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। घ्याना गांव में बीमार व्यक्ति को लेने जा रही सरकारी चिकित्सालय की 108 एंबुलेंस बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि इस दुघर्टना में चालक समेत दो लोग बाल-बाल बच गए। जबकि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

हुआ यूं कि बुधवार की सुबह सरकारी अस्पताल की 108 एंबुलेंस कोतवाली के गांव घ्याना में एक बीमार व्यक्ति को लेने के लिए जा रही थी। अभी वह देवबंद से महज दो किमी दूर कासिमपुर रेलवे फाटक के समीप पहुंची थी कि इसी दौरान शुगर मिल में गन्ना डालने आ रही ट्रैक्टर ट्राली से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें 108 एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि गाड़ी का चालक पुरुषोत्तम व उसका साथी नीरज बाल-बाल बच गए। बाद में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त गाड़ी को सिविल अस्पताल में लाकर खड़ा किया गया।
पिंकी शर्मा सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनी
देवबंद। शिवापुरम कालोनी की महिलाओं ने मंदिर की जीर्ण-शीर्ण स्थिति को देखते हुए स्वयं मंदिर के निर्माण करने का संकल्प लिया है। इसके लिए पिंकी शर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया है। बैठक में महिलाओं ने घर-घर जाकर मंदिर के लिए चंदा एकत्र करके मंदिर का जीर्णोद्धार करने का निर्णय लिया है। इस मौके पर बाला, पवित्रा, अंगूरी देवी, कुसुम, सुमित्रा, बिमला आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें