फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को निरस्त रहेगी जनसेवा एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अमृतसर से सहरसा जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस शनिवार को निरस्त रहेगी। इसकी बोगियां देरी से देरी से पहुंच पाने के चलते यह ट्रेन शुक्रवार को रवाना नहीं हो सकी। इसके अलावा सुपर एक्सप्रेस 17 मार्च तक रद्द है।
विज्ञापन

अमृतसर से सहरसा जाने वाली गाड़ी संख्या 15210 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस का समय अभी तक भी पटरी पर नहीं आ सका है। लगातार देरी से चल रही इस ट्रेन के समय से न पहुंच पाने के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार अमृतसर से चलकर सहरसा जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस काफी देरी से चल रही थी। जिस कारण शुक्रवार को अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सकी। सही समय पर ट्रेन को लाने के लिए जनसेवा एक्सप्रेस को शनिवार को रद्द कर दिया गया है। सहारनपुर में यह ट्रेन दोपहर 1.10 बजे पहुंचती है।
इसके अलावा जालंधर से नई दिल्ली को जाने वाली सुपर एक्सप्रेस 17 मार्च तक कैंसिल रहेगी। जालंधर की ओर से दिल्ली जाते समय सहारनपुर पहुंचने का समय सुबह 9.15 बजे और दिल्ली से जालंधर जाते समय सहारनपुर पहुंचने का समय शाम 6.30 बजे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को जनसेवा एक्सप्रेस कैंसल रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें