फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर लटके मिले ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। डीएलएड अभ्यर्थियों का कोर्स खटाई में पड़ता नजर आ रहा है। एक ओर जहां एक सेंटर पर अवैध वसूली करने का आरोप अभ्यर्थी लगा रहे हैं, वहीं अन्य सेंटरों से जुड़े अभ्यर्थियों को रविवार को सेंटरों पर ताले लटके मिले। जबकि, यह कोर्स सार्वजनिक अवकाश वाले दिनों में ही चलता है।
विज्ञापन

सोमवार को रायवाला क्षेत्र की प्रताप नगर कॉलोनी में अनेक सेंटरों से जुड़े डीएलएड अभ्यर्थियों ने बैठक की। मोनिका गोयल, निधि वर्मा और अन्य ने बताया कि उनका सेंटर हरि कॉलेज को बनाया गया है। मगर, जब वह कॉलेज पहुंचे तो आरोप है कि वहां के एक कर्मचारी ने उन्हें लौटा दिया। मंजीत कुमार, रीतू नोटियाल, मीनाक्षी, उषा देवी, आकांक्षा का सेंटर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पंचकुआं को बनाया गया है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि रविवार को जब वह कॉलेज पहुंचीं तो ताला लटका हुआ था। नीलम रानी, रूपा देवी, मीनाक्षी रोहिला, मेेघा रानी ने बताया कि उनका सेंटर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज अंबेहटा पीर को बनाया गया है। रविवार को सभी अभ्यर्थी कॉलेज पहुंचे थे, मगर वहां ताला लटका मिला।
उन्होंने अपनी कोआर्डिनेटर से बात की तो पता चला कि इस कॉलेज को बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है। ऐसे में कोर्स नहीं चल सकता। रुपाली, मंसूर, संदीप, सरफराज का सेंटर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज देवबंद को बनाया गया है। अभ्यर्थी वहां पहुंचे तो कॉलेज वालों ने डीएलएड का सेंटर बनाए जाने की जानकारी होने से इनकार किया। अन्य सेंटरों का भी यही हाल है। बैठक में नकुल खन्ना, रविंद्र गुप्ता, उदय जैन, मीनू अरोड़ा, पूनम, तरन्नुम, निशा, शिवम, मोहम्मद शाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें