स्मार्ट नहीं बन पा रहे हैं शहरवासी
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी घोषित होने के बावजूद महानगर के लोग स्मार्ट नहीं हो पा रहे हैं। यह शहर अब भी अतिक्रमण और जाम जैसे हालात से जूझ रहा है। इस हालात के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार है सड़कों पर अवैध रूप से की जाने वाली पार्किंग। नगर में कई जगहों पर पार्किंग के लिए बेसमेंट तक बना दिए गए। मगर इसके बावजूद सड़कों पर ही वाहनों की मनमाने ढंग से पार्किंग की जा रही है। इस मामले में शहरवासी जागरूक नहीं हैं तो निगम और प्रशासन भी बेपरवाह बना हुआ है।
अवैध पार्किंग के कारण अतिक्रमण और जाम की परेशानी से शहर करीब डेढ़ दशक से जूझ रहे हैं। चुनाव से पूर्व प्रमुख सियासी दलों ने लोगों को जाम तथा अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के दावे किए। मगर चुनाव खत्म होते ही सब दावे हवा हो गए। अतिक्रमण और जाम से निजात दिलाने के लिए गंभीरता से प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
---
फिर क्यों बनवाए बेसमेंट?
शहर में कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, बाजोरिया रोड सहित अन्य मार्गों पर निजी अस्पतालों, होटलों, मॉल, प्लाजा और बड़े संस्थानों के भवन निर्माण के दौरान पार्किंग के लिए बेसमेंट बनाए गए। मगर, इन बेसमेंट का प्रयोग पार्किंग के लिए नहीं किया जा रहा है। वाहनों को सड़कों पर पार्क किया जाता है, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित होती है। इसके अलावा बाजारों में हुआ अतिक्रमण भी परेशानी का सबब बना है। नागरिक और व्यापारी शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की मांग करते हैं, लेकिन खुद इसके प्रति जागरूक नहीं हैं। व्यापारियों द्वारा दुकानों के बाहर कई-कई फिट तक सामान लगाकर अतिक्रमण किया जाता है। उधर,
---
जल्द चलाया जाएगा अभियान : नगरायुक्त
नगरायुक्त गौरव वर्मा का कहना है कि व्यवस्था में सुधार लाने के लिए योजना बनाई जा रही है। उधर, नगरायुक्त गौरव वर्मा का कहना है कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की योजना बनाई जा रही है। नगर निगम पुलिस के सहयोग से जल्द अभियान चलाएगा। अवैध पार्किंग करने वालों के बारे में पुलिस प्रशासन को अवगत कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।