फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैग लैस एजुकेशन आज के समय की अहम जरूरत : डा. इकराम

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। नवाज गर्ल्स पब्लिक स्कूल में फ्री प्ले क्लास और एक्टिविटी हॉल का उद्घाटन डा. इकराम उलहक और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सुषमा द्वारा किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुषमा ने कहा कि आज जरूरत इस बात की है किस तरह बच्चों में शिक्षा के लिए जागृति पैदा की जाए। डा. नवाज देवबंदी ने फ्री प्ले क्लास का आयोजन करके एक अच्छी परंपरा आरंभ की है। डा. इकराम उल हक ने कहा कि फ्री प्ले क्लास के जरिए नन्हीं बच्चियों को फन मैथड के साथ लर्निंग का मौका भी मिलता है। बैग लैस एजुकेशन आज के समय की एक बड़ी जरूरत है। इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शमीम मुर्तजा फारूकी ने कहा कि फ्री प्ले क्लास की भव्यता और आकर्षण वास्तव में बच्चियों को पढ़ने में सहायक होगा। डा. नवाज देवबंदी ने कहा कि आधुनिक युग में पढ़ने पढ़ाने की परंपरा बदल रही है। हम भी आधुनिक और वैज्ञानिक तकनीक से अपनी नई पीढ़ी को परिचित कराना चाहते हैं। एक महीने की फ्री प्ले क्लास बैग लैस और स्कूल यूनिफार्म लैस होगी। इस मौके पर प्रधानाचार्य फौजिया अब्दुल्लाह नवाज खान, शफीक, सय्यद वजाहत शाह, मौ. साबिर, खुर्शीद, सईद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें