फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभातफेरी में किया बालाजी महाराज का गुणगान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। श्री बालाजी धाम बेहट रोड के वार्षिकोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में दूसरे दिन धूमधाम से प्रभातफेरी निकाली गई। कई जगहों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह प्रभातफेरी का शुभारंभ श्री बालाजी धाम के संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने न्यू अर्जुननगर में श्री बालाजी महाराज, भैरव बाबा व प्रेतराज सरकार के स्वरूप के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यहां से प्रभातफेरी ए-वन कॉलोनी, नवीनगर, चंद्रनगर होते हुए न्यू चंद्रनगर पहुंची, जहां प्रभातफेरी को विश्राम दिया गया। धनंजय शुक्ला, राजेंद्र तोमर, भावना, राजकुमार विज, मोहन लाल विज, चंद्रशेखर, बबलू, धर्मपाल, राजेंद्र तोमर, अनिल सैनी, रेखा कपूर, नीतू भरतरी, सजल, अमित शर्मा, इंदू, मंजु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें