फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपीएम डिग्री कॉलेज शिमलाना में खेल प्रतियोगिता संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंची कूद में पारुल और लंबी कूद में नेहा रही प्रथम
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। महाराणा प्रताप मेमोरियल डिग्री कॉलेज शिमलाना में तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को संपन्न हो गई। अतिथियों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

कॉलेज प्रांगण में खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन छात्राओं की 200 मीटर दौड़ में प्रियंका प्रथम और अपूर्वा द्वितीय जबकि 400 मीटर दौड़ में आरती प्रथम और पारुल द्वितीय स्थान पर रही। बैडमिंटन प्रतियोगिता में निकिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में पारुल प्रथम और प्रियंका द्वितीय जबकि लंबी कूद में नेहा प्रथम और अंजली द्वितीय स्थान पर रही। इसी तरह शतरंज, खो-खो, वालीबाल, चक्का फेंक, गोला फेंक आदि में भी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के सचिव ऋषिपाल सिंह और प्राचार्य संदीप गुप्ता ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उप सचिव सुरेंद्र सिंह और पूर्व प्राचार्य अंकुर पुंडीर ने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें