फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता से ही सम्पूर्ण विकास संभव: डीपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि स्वच्छता से ही सम्पूर्ण विकास संभव है। उन्होंने ग्राम गौरव यात्रा के दौरान ग्रामीणों से स्वच्छ भारत मिशन में सहयोग करने का आहृवान किया।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्राम पंचायत शेखूपुर छाछरेकी में आयोजित स्वच्छता ग्राम गौरव यात्रा और स्वच्छता महोत्सव में डीपीआरओ सतीश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने गंदगी से होने वाली बीमारियों से ग्रामीणों को अवगत कराया। बाल स्वच्छता मंच, युवक एवं युवती स्वच्छता मंच, स्वच्छ समूह के सदस्यों को उत्तरदायित्व देते हुए जिलाधिकारी द्वारा दिए गए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला स्वच्छता सलाहकार देव भास्कर पांडेय ने कहा कि स्वच्छ भारत का सपना तभी पूरा होगा, जब एक-एक व्यक्ति जागरूक होगा। उन्होंने ग्रामीणों से बढ़ चढ़कर स्वच्छ भारत मिशन में हिस्सा लेकर इसे जन आंदोलन बनाने का आहृवान किया। उधर, सरसावा ब्लॉक के गांव हैदरपुर, मुजफ्फराबाद के खुशहालीपुर, रामपुर मनिहारान के सांवतखेड़ी, देवबंद के लखनौती गांव में भी स्वच्छता ग्राम गौरव यात्रा निकाली गई। प्रधान इसरार, जगपाल, सोनिया, सचिव मोहम्मद दानिश, विनीत, प्रमोद, तालिब, अमित, पारूल, अशोक कुमार, रामेश्वर, शिवानी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें