कबड्डी में सोहनचिडा ने पीरड को 28 अंकों से हराया
नागल (सहारनपुर)। गांव सोहनचिड़ा में मंगलवार को तीन दिवसीय किसान कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज हो गया। उद्घाटन मैच में सोहनचिड़ा की टीम ने पीरड की टीम को 28 अंकों से हराया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ करनाल से आए मोहम्मद वासिल, डॉ. इरफान अहमद और ग्राम प्रधान अमजद अली ने फीता काट कर किया। ग्राम प्रधान ने कहा कि कबड्डी का खेल हमारी राष्ट्रीय पहचान के साथ भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। जहां बदलते परिवेश में युवा नशाखोरी की गिरफ्त में आकर पथभ्रष्ट हो चुका है। वहीं खेल से जुड़कर शारीरिक और मानसिक विकास की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने कहा कि देहात क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस उन्हें निखारने जरूरत है। ऐसी प्रतियोगिता ही इसका विकल्प है। प्रतियोगिता में अन्य प्रदेशों के साथ साथ पश्चिम प्रदेश के जिलों से दर्जनों टीम भाग ले रही है। इस अवसर पर मुख्य रूप से गय्यूर अहमद, मुखिया लुकमान, नईम प्रधान, इकरार उर्फ कारी, हसीब अहमद, इसरार अहमद, डॉ. शहजाद, कफील, अरशद, मशकूर, अरफात, जुल्फकार, छोटा, रिजवान, तौकीर, सदर, कल्लू और मुस्तकीम समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।